इंदौर क्राइम ब्रांच में दो अलग-अलग मामलों में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए दोनों आरोपी थाना मोघट एवं थाना पिपलोद जिला खंडवा के अपराध में फरार थे
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति जो थाना मोघट जिला खंडवा से लड़ाई झगड़े के केस में कई वर्षों से फरार हैं वहीं एक अन्य आरोपी जो की 8 साल से फरार है वह इंदौर शहर में छुपकर फरारी काट रहे हैं सूचना के बाद पुलिस ने भगवान सिंह लोधी पिता राजाराम और मोहन सेंगर पिता शिव प्रताप सेंगर निवासी भाग्यश्री कॉलोनी इंदौर को पकड़ा जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपी मोहन सेंगर ने बताया कि वह वर्ष 2013 के एक मारपीट लड़ाई झगड़े के प्रकरण में फरार चल रहा था इसके खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हुआ था वही भगवान सिंह लोधी थाना पिपलोद जिला खंडवा से वर्ष 2016 से एक्सीडेंट के मामले में फरार चल रहा था दोनों ही आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर संबंधित थाने के सुपुर्द किया है
