कनाड़िया पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाड़िया पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक इंजीनियर है कर्ज उतारने के लिए एमडीएमए सप्लाई करने लगे थे। आरोपितों ने मंदसौर के तस्कर का नाम कबूला है।
पुलिस के मुताबिक आोरपित साहिल अंसारी निवासी गायत्रीनगर देवास और जुनैद पिता जावेद निवासी गजरा गीयर चौराहा देवास है। पुलिस ने दोनों को एमडीएमए ड्रग्‍स के साथ पकड़ा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि मंदसौर के तस्कर से ड्रग्स लेते थे इंटरनेट मीडिया पर ऑर्डर देने के बाद तस्कर मंदसौर से आने वाली यात्री बस में ड्रग्स का पैकेट रख देता था आरोपित जुनैद इंजीनियर है उसका भाई डाक्टर मजदूरी का काम करता है वही आरोपित कर्ज उतारने के लिए ड्रग्स का व्यवसाय करता था फिलहाल पकड़े गए आरोपों से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है

Exit mobile version