7 जनवरी को चिमनबाग मैदान पर सेवा भारती प्रकल्प संचालन टोलीयों का एकत्रीकरण कार्यक्रम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सेवा भारती द्वारा 7 जनवरी रविवार को चिमनबाग मैदान पर सेवा भारती प्रकल्प संचालन टोलीयों का एकत्रीकरण कार्यक्रम का अयोजन कर ने जा रहा है पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा देवी के सानिध्य में श्री रामोत्सव “सब के राम सब में राम के नाम से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है

सेवा भारती के सदस्यों द्वारा पत्रकार वार्ता में बताया गया की इंदौर अपने धेय को अपनाते हुऐ लगातार राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी आहूति स्वयं सेवकों के माध्यम से दे रहा है। राष्ट्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण पहलू व्यक्ति निर्माण और सामाजिक समन्वय है जो नागरिकों का समूह होता है जो समावेशी राष्ट्र के निर्माण के लिये आवश्यक है और सेवा इसका श्रेष्ठ माध्यम है और सेवा भारती के स्वयं सेवक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सतत् समाज व राष्ट्र उत्थान कार्यों में प्रयासरत है।

सेवा भारती द्वारा विभिन्न चयनित बस्तीयों जिनकी संख्या 353 है में सेवा भारती के स्वयं सेवकों द्वारा वर्षभर निरंतर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन, कौशल प्रशिक्षण संस्कार एवं राष्ट्र चेतना आदि के कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है जिसके माध्यम से एक समावेशी समाज का निर्माण, सम्मान एवं अपनत्व के भाव का जागरण होता है।

उपरोक्त प्रेरणा हमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र से प्राप्त होती है और परम सौभाग्य का विषय है कि हम प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठा भी हो रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version