अन्नपूर्णा क्षेत्र में घर के बाहर टहल रही वृद्ध महिला को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकला । लूट की यह वारदात वह लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है ।
– घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर की है । यह रहने वाली 68 वर्षीय ललिता जैन नाम की महिला शाम को घर के बाहर टहल रही थी तभी बाइक सवार एक बदमाश ने वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली । ओर महिला को धक्का देकर बदमाश भाग निकला । यह वारदात वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । जो सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे उसमे बदमाश की हरकत साफ़ नजर आ रही है । घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत अन्नपूर्णा पुलिस को दर्ज करवाई है ।
