खिलाड़ियों की जिंदा दिली से वॉलीबॉल का खेल आज भी जिंदा है! नवांकुर विद्यापीठ के ग्राउंड पर आज भी शाम होते ही वॉलीबॉल के शौकिन खिलाड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। कई खेल ग्राउंड बदले पर खेल नहीं बदला। कभी थाने के ग्राउंड पर तो कभी एसजीएस कॉलेज के ग्राउंड पर चलने वाला वॉलीबॉल का खेल आज भी खिलाड़ियों की जिंदा दिली से नवांकुर के ग्राउंड पर जिंदा है।
