5 करोड़ की लागत से निर्मित हाथीपाला पुल का लोकार्पण किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के विकास कार्यों की संख्या में एवं शहर के यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लक्ष्य के क्रम में महापौर ,सांसद एवं विधायक द्वारा 5 करोड़ की लागत से निर्मित हाथीपाला पुल का लोकार्पण किया गया।

वही महापौर ने कहा की हाथी पाला पुल निर्माण हेतु हमारे द्वारा विगत वर्ष में भूमि पूजन किया गया था और आज इसका लोकार्पण किया जा रहा है। वही महापौर ने हाथी पाला पुल से जवाहर मार्ग को जोड़ने तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा से गाड़ी अड्डा तक मार्ग निर्माण की घोषणा की गई। इसके साथ ही शहर में 400 करोड़ की लागत से 23 मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण किया जाना है इसके टेंडर एवं अन्य कार्य प्रगतिरत है, जिसके निर्माण कार्य वर्षा काल के बाद प्रारंभ किये जाएंगे। वहीं सांसद ने कहा कि विधानसभा तीन में जो आवश्यकता है वह पूरी होगी वही गोलू शुक्ला ने हाथीपाला पुल के नाम की जगह बजरंग सेतु पुल रखा जाए जिसको लेकर महापौर ने कहा एमआईसी की बैठक में इस प्रस्ताव को भी रखा जाएगा

Exit mobile version