इंदौर में प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर भी फरियादियों द्वारा तमाम आपराधिक घटनाओं को लेकर शिकायत कल अधिकारियों से की गई है जिनमें से अधिकांश मामले पारिवारिक विवाद और जमीनी धोखाधड़ी के ही सामने आए हैं…।
दरअसल इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रति मंगलवार को होने वाली पुलिस जनसुनवाई में शिकायतों का दौर लगातार जारी है और इसी के तहत इस मंगलवार को भी कई शिकायतें आला अधिकारियों तक पहुंची है इन शिकायतों को लेकर पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद और जमीन धोखाधड़ी के साथ ही कुछ शिकायत इस प्रकार भी आई है कि 2011 में जमीन और फ्लाइट लेने के मामले सामने आए जिन फ्लैट को डायरी पर लिया गया था अब उनका पोजीशन उन्हें नहीं मिल पा रहा है इन तमाम शिकायतों को लेकर संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों को भेजी गई है जिनकी जांच के बाद उचित निराकरण के दिशा निर्देश दिए गए हैं इन्हीं तमाम शिकायतों के बीच बुजुर्गों द्वारा अपने बच्चों की भी शिकायत की गई है दिन में बच्चे बुजुर्गों को घर में नहीं रखना चाहते हैं और उनके साथ विवाद करते हैं जिन्हें सीनियर सिटिजन विभाग के पास भी भेजा गया है ताकि इन बुजुर्गों की शिकायतों का निराकरण किया जा सके…।
