इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक 42 साल की महिला ने अपने ही पड़ोसी पर रेप का केस दर्ज किया है। वह वीडियो वायरल करने के नाम से ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मार्केट जाने के दौरान पीड़िता को बाइक पर बैठाया और साथ ले गया। यहां चाय पिलाने के बहाने रेप किया। इस घटना का आरोपी ने वीडियो बना लिया। इसी व फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीन माह से ब्लैकमेल कर रहा था।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक 42 साल की महिला की शिकायत पर वीरू उर्फ सौरभ यादव निवासी भागीरथपुरा पर रेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि 2003 में उसकी शादी हुई है। आरोपी उसके पड़ोस में रहता है।
28 मई को वह घर से कुशवाह नगर जा रही थी। एमआर 4 के यहां पहुंची तो बाइक से वीरू मिला। उसने बाइक पर बैठाकर छोड़ने का कहा। रास्ते में बाइक रोककर कहा चाय पीकर चलते हैं। वह जिस जगह ले गया, वहां कोई नहीं था। अंदर जाते ही वीरु ने मेरा रेप किया। मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस वजह से मैं उससे डरी हुई थी।
कुछ दिन बाद वीरू ने कहा कि उसने रेप का वीडियो बना लिया था। यदि वह फिर से उसी जगह नहीं आई तो वीरु मेरे वीडियो वायरल कर देगा। इसके चलते मैंने पति और ससुर को पूरी बात बताई और उनके साथ जाकर वीरु के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
