पलासिया थाना क्षेत्र मे चोरो ने दिया लाखों रुपए की चोरी को अंजाम चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पुलिस की रात्रि गश्त पर फिर एक बार चोरों ने सवालिया निशान खड़े करते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देकर चंद मिनट में फरार हो गए पूरी घटनाक्रम से जुड़े हुए चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके आधार पर अब पुलिस इन चोरों की तलाश में जुटी हुई है…।

पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक बताया गया कि हिद्रेश गुप्ता द्वारा शिकायत दर्ज कराई की वह निजी काम से घर से बाहर परिवार के साथ गए हुए थे कि तभी आजा चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में अलमारी से सोने चांदी के जेवरात सहित 70000 नगद और पीतल की श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा के साथ ही पीतल के हंडे चोरी कर फरार हो गए पूरे मामले में फरियादी जब घर पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी लगी और उसके बाद में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है शिकायत के आधार पर पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी हुई है लेकिन पुलिस द्वारा जो रात्रि में ग्रस्त की जाती है उसे पर सवाल खड़े हो गए हैं कि चोर चोरी करने के बाद इतना सारा सामान लेकर मौके से कैसे फरार हो गए उन्हें रात में किसी ने भी रोक टोक तक नहीं फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है

Exit mobile version