35 साल के युवक की साइलेंट अटैक से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कैटरिंग व्यवसायी के कर्मचारी की भी साइलेंट अटैक से मौत हो गई। वह साथियों के साथ गुजरात गया था। अचानक अटैक आया और नीचे गिर गया। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, शांतिनगर (मूसाखेड़ी) निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कैटरिंग व्यवसायी अजीतसिंह गुर्जर के पास काम करता था। सोमवार को उसके आठ कर्मचारी गुजरात गए थे। जितेंद्र भी उनमें शामिल था। सुबह दाहोद और गोधरा के बीच होटल में रुके थे। अचानक जितेंद्र को अटैक आया और गाड़ी में बैठने के दौरान गश खाकर गिर गया। मंगलवार को पुलिस ने जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया।

Exit mobile version