22 साल बाद नगर निगम पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय बोले जब इशारों से काम हो जाते है तो आने कि क्या जरूरत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर – केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज पूरे 22 सालो के बाद एक कार्यक्रम में नगर निगम पहुंचे । जहा उन्होंने मंच से फिर चुटकी ली । उन्होंने कहा की महापौर जी बोल और सब बोल रहे है में 22 सालो बाद आया हूं तो क्या हुआ जब काम इशारों से ही हो जाते है तो मेरे आने की क्या जरूरत…..ये सुनते ही सदन हसीं से गूंज गया । कैलाश विजयवर्गीय यही नहीं रुके उन्होंने कहा की 22 साल बाद आया हूं और मुझसे उद्घाटन किसका करवा रहे हो शव वाहन का जिसके बाद फिर सदन में हंसी गूंज उठी ।22 साल बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचे विजयवर्गीय ने पुरानी यादों को भी ताजा किया। मंत्री विजयवर्गीय ने 6 मोक्ष वाहन और दीन दयाल रसोई घर का उद्घाटन भी किया। यहां गरीबों को 5 रुपए में भोजन मिलेगा।

Exit mobile version