जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में फिर एक मोबाइल लूट की वारदात सामने आई जहां एक युवक से दो बदमाश आए और उसके हाथों से उसका महंगा मोबाइल लूट कर फरार हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है
एसीपी देवेंद्र सिंह धुर्वे के मुताबिक प्रदीप बरगट नामक युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है फरियादी प्रदीप ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर की ओर जा रहा था इस दौरान मानिक बाग ब्रिज के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उसके हाथों से उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए पूरा मामले में पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है वहीं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहे हैं
