21 किलो गांजा पकड़ाया, तीन पर कार्रवाई:अब तक 80 किलो जब्त, पुलिस खेत में भी नष्ट कर चुकी है गांजे की फसल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस ने 80 किलो गांजा पकड़ा है। इस मामले में 21 किलो गांजे को लेकर अब तीन आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। द्वारकापुरी थाने की टीम ने दीपक पुत्र चंदनसिंह ठाकुर निवासी निशातपुरा भोपाल, हरिशंकर पुत्र प्रयाग शाह निवासी बिहार और शुभम पुत्र मुन्ना राठौर निवासी करोंद भोपाल को पकड़ा है। आरोपियों से पुलिस ने 21 किलो गांजा जब्त होना बताया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पूर्व में पकड़ाए आरोपियों से करीब 80 किलो गांजा जब्त किया था। जिसमें अलग-अलग कर पूर्व में पकड़ाए आरोपियों पर 59 किलो गांजे की कार्रवाई की गई।
शेष 21 किलो गांजे को लेकर तीनों आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खेत पर कार्रवाई कर उन्हें नष्ट किया था। आजाद नगर पुलिस ने भी 4 किलो गांजे के साथ बबलू निवासी द्वारकापुरी और कमल उर्फ भायला निवासी पवनपुरी को 4 किलो गांजे के साथ पकड़ा है।

Exit mobile version