✓थाना तिलक नगर के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार था आरोपी, लंबे समय से छिपकर काट रहा था फरारी।
इंदौर – शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार उद्घोषित इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना तिलक नगर के धोखाधड़ी के अपराध में फरार आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से थाना तिलक नगर इंदौर के अपराध धारा 420, 467, 468, 471,120 बी भादवि में फरार आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना तिलक नगर की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर फरार आरोपी (1).रविंद्र बम उम्र 62 साल नि. शुभलाभ द्वारका निपानिया इंदौर को पकडा ।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने इंदौर शहर में राजग्राही कॉलोनी का निर्माण कर कॉलोनी में प्लाटो की हेराफेरी कर धोखाधड़ी पूर्वक लोगों से पैसे एठे थे व फरार हो गया था जिसमे आरोपी का साथी दीपक मद्दा उर्फ़ दिलीप सिसोदिया भी प्रॉपर्टी की हेरा फेरी में जेल जा चुका है।
आरोपी थाना तिलक नगर में अपराध कायम होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था, जो काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 3,000 रू. के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना तिलक नगर के द्वारा की जा रही है।
