अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इंदौर शहर में भी उत्साह का माहौल हो रहा है। जहां शहर के पूजन सामग्री बेचने वाले व्यापारी ने 21 और 22 जनवरी को आमजन के लिए निशुल्क अगरबत्ती के पैकेट वितरण करने की आज बात कही।
22 जनवरी को भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है, इस मौके को लेकर हर कोई भक्ति में डूबा हुआ है। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पाए और अपने घर पर ही भगवान राम का पूजन करें, इसको लेकर भगवान श्री राम के पूजन के लिए के एक व्यापारी द्वारा 21 और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की सेवा में आने वाले हर भक्त के लिए उपहार स्वरूप निशुल्क अगरबत्ती के पैकेट वितरित किए जाएंगे। इंदौर के सियागंज क्षेत्र स्थित 26 वेयरहाउस रोड पर खंडेलवाल ट्रेडिंग कंपनी के विवेक खंडेलवाल ने बताया कि सियागंज में एमपीईबी ऑफिस के सामने उनकी दुकान है, जहां से 21 और 22 जनवरी को वह आने वाले सभी ग्राहकों और राम भक्तों को अगरबत्ती के बॉक्स फ्री में वितरित करेंगे। ताकि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में हर कोई शामिल हो सके और अपने घर से ही भगवान का भक्ति भाव से पूजन करें।
