केंद्र सरकार के ‘हिट एंड रन’ को लेकर बनाएं गए नए कानून को लेकर दो दिनों से देशभर में विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। मध्यप्रदेश के शाजापुर में भी बीते दिनों बस-ट्रक और वाहन चालक ऐसोसिएशन ने उग्र आंदोलन करते हुए हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने चक्काजाम हटाया। इस विरोध प्रदर्शन के बाद शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने ड्राइवरों के साथ एक बैठक आयोजित करते हुए उन्हें फटकार लगाई।बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा। और अगर किसी ने कानून अपने हाथ में लिया तो उस पर दण्डात्मक कारवाई की जाएगी।इसी दौरान एक वाहन चालक ने अनुचित बात कही जिस पर कलेक्टर भड़क गए और वाहन चालक को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि औकात क्या है तुम्हारी। हालांकि बाद में वाहन चालक को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने कलेक्टर से माफी मांगी जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिले वासियों के लिए एक आवश्यक अपील भी जारी की।
