15 की दुल्हन 27 का दुल्हा, बेरंग गुजरात लौटी बरात इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक की शादी परिजनों के द्वारा की जा रही थी वही बाकायदा बारात भी गुजरात से आई हुई थी लेकिन इस पूरे मामले की जानकारी महिला बाल विकास के अधिकारियों को लग गई और उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत कर दी , फिलहाल समझाइस के बाद इस पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है एमआईजी पुलिस को महिला बाल विकास के अधिकारियों ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में एक नाबालिक युवती की शादी गुजरात के रहने वाले एक युवक से हो रही है बकायदा गुजरात से एक बारात आई है और जल्द ही उनकी शादी हो जाएगी फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी एमआईजी पुलिस को लगी एमआईजी पुलिस महिला बाल विकास के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और शादी को रुकवा कर नाबालिक युवती के दस्तावेज चेक किया इसमें नाबालिक की उम्र काफी कम थी इसके बाद इस पूरे मामले में पहले तो परिजनों को समझाइस दी की युवती के बालिक होने पर शादी की जाए, लेकिन जब वह नहीं माने तो पूरे ही मामले में महिला बाल विकास के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के माता-पिता सहित बारात लेकर आने वाले गुजरात के लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है तो वही पूरे मामले की जांच पड़ताल भी की जा रही है तो वही यह बताया जा रहा है की नाबालिक युवती की जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से ही युवक से हुई थी और उसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से नाबालिक युवती की शादी की जा रही थी लेकिन इस पूरे मामले की जानकारी महिला बाल विकास के अधिकारियों को लग गई और उन्होंने शादी को रुकवा कर दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करवा दिया।

Exit mobile version