तेजाजी नगर पुलिस ने गाजा सप्लाई करने आए बदमाश को 20 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तेजाजी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक से गांजे की सप्लाई करने आए दो तस्करों को पकड़ा। दोनों आरोपी आर्डर पर गांजा सप्लाई करने के लिए निकले थे पुलिस आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य सरगना कि तलाश शुरू कर दी है

पुलिस के अनुसार आरोपी जाम सिंह पिता बेचरसिंह मुवेल निवासी ग्राम साला चौकी उमरबन, मनावर और उसका दोस्त धर्मेंद्र उर्फ़ बबलू पिता शोभाराम डाबर मालपुरा चौकी उमरबन, मनावर हैं। आरोपियों से दो लाख दस हजार रुपए मूल्य का 20 किलो 600 ग्राम गांजा और बाइक जब्त की गईं है। उनकी निशानदेही पर राहुल पिता संतोष चौधरी निवासी चंद्रपरी कॉलोनी मूसाखेड़ी को पकड़ा गया। राहल चौधरी पर आजाद नगर और खुड़ेल थाने में पहले से दो केस दर्ज हैं। जाम सिंह ने बताया वह गांव में अपनी दो बीघा जमीन पर गांजे की खेती करता है। दोस्त धमंद्र इंदौर, देवास व अन्य जिलों से ऑर्डर लेकर गांजा सप्लाय करता है। इस मर्तबा ऑडर ज्यादा था, इसलिए वह खुद भी धरमेद्र के साथ मूसाखेड़ी के राहुल चौधरी को गांजा सप्लाय करने आया था। जाम सिंह ने यह भी बताया कि उसके गांव में करीब दस परिवार गांजे की खेती करते हैं। इसके चलते बाहर के कई लोग गांजा खरीदी के लिए गांव में आते हैं। पुलिस की एक टीम कि टीम पूरे मामले जी जांच में जुटी है

Exit mobile version