10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या क्रिकेट खेलने की बात को लेकर हुआ था विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 10 साल के बच्चे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , वही बताया जा रहा है कि बच्चा अपने अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था और इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी के बाद उसने यहां कदम उठाया है तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले 10 साल के बच्चे कृष्ण ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है बताया जा रहा है कि कृष्ण रोजाना की तरह घर के नीचे ही अपने अन्य दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर कृष्ण का साथ में खेल रहे कुछ बच्चों से ही विवाद हो गया और विवाद के बाद वह अपने कमरे में पहुंचा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल जिस दौरान उसने अपने घर में जाकर आत्महत्या की ,उस दौरान घर के कुछ सदस्य भी घर में ही मौजूद थे इसी दौरान उसके भाई ने उसे फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी इसके बाद परिजन उसे फांसी के फंदे से उतर कर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन काफी देर हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई तो वहीं इसके बाद पूरे मामले की जानकारी द्वारकापुरी पुलिस को लगी और द्वारका पुरी पुलिस पूरे मामले की परिजनों के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version