इंदौर के भंवरकुआं और जूनी इंदौर पुलिस के द्वारा कांबिंग गस्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में उनके द्वारा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है, जिसमे इस गिरोह के अन्य आरोपियों को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है, वहीं इन आरोपियों से पुलिस ने 25 से 30 चोरी के बाइक जप्त की है। जिसमें कई महंगी बाइक भी शामिल है। वही बताया जा रहा है कि यह चोर डिमांड पर चुनिंदा बाइक को चोरी करने का काम करते थे और उसे चोरी करने के बाद धार जिले में औने पौने दामों पर बेच दिया करते थे। वहीं फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से 30 लाख रुपए कीमत की बाइक बरामद की है। वही आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। साथी चोरी की बाइक खरीदने वालों की भी तलाश में पुलिस जुटी है।
