इंदौर। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने होटल व्यवसायी इमरत सिंह की शिकायत पर सूदखोर यश भाटिया व उसके बाउंसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने इमरत को परिवार सहित अगवा कर पीटा था। इमरत ने पुलिस को बताया कि उसका यश भाटिया से रुपयों का लेनदेन था। बुधवार को वह पत्नी और बेटी-बेटे सहित लक्की बेकरी आया था। आरोपित के बाउंसर दो कार लेकर आए और बंधक बनाकर ले गए। भाटिया ने आफिस में बंद कर पीटा।
