इंदौर में लगातार लव जेहाद की घटनाओं में बढ़ोतरी होती जा रही है इसी कड़ी में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने यूपी से आकर एक हिंदू युवती को ब्लैकमेल करने वाले मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है तो वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि एक यूपी का रहने वाला युवक लगातार उस साथ रेप की घटना को अंजाम दे रहा है वही इस पूरे ही मामले में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कन्नू मिश्रा के द्वारा बताया जा रहा है कि गांधीनगर के पास की कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के पिता नहीं है और वह अपनी माता के साथ रहती है और घर बैठे ही वर्क फ्रॉम होम से सर्विस करती है, इसी बीच वर्क फ्रॉम होम के दौरान उसकी दोस्ती उसके सीनियर जिसका नाम फैजान अहमद अंसारी है जो मूल रूप से मुरादाबाद यू पी में रहता है उसे सीनियर होने के नाते बातचीत चलती रहती थी उसके बाद एक बार वह इंदौर भी आया युवती के साथ कंपनी के अन्य लोगों से भी मिला फिर फैजान ने युवती को बड़ा चढ़कर दूसरी नौकरी भी दिलवाई ,जहां वो नौकरी करने गई, कुछ महीने नोएडा में सर्विस करने के बाद, जुलाई 22 से नवंबर 22 तक गुड़गांव में सर्विस की,इसके बाद मई 23 से सितंबर23 तक जयपुर में सर्विस दिलवाई ,युवती ने सभी जगह मां के साथ सर्विस करने जाती थी और मां के साथ ही रहती थी इसी बीच फैजान ऑफिस पर भी मिलता रहता था घर भी आता जाता रहता था इसी के चलते यह 6 जनवरी 2023 को इंदौर आया और युवती को बुलाकर खजराना घूमाने ले गया यहां फोटो ली,फिर खजराना से लड़की के घर पर आया जहां पर युवती की माँ किसी काम से बाजार गई थी इसने खजराना के प्रसाद में कुछ मिलाकर लड़की को खिलाया लड़की के साथ गलत कार्य किया और उसके वीडियो फोटो भी कर लिए, वही युवती ने बदनामी के डर से पिता नहीं होने की वजह से चुपचाप रही कुछ नहीं बोली उसके बाद फैजान तीन से चार बार इंदौर आया और ब्लैकमेल करके गलत कार्य करने लग गया , यह सोचकर युवती ने मन बना लिया सितंबर 23 में इंदौर आने के बाद सर्विस नहीं करूंगी,परिवार वालों ने युवती की शादी पक्की कर दी, युवती ने सोचा शादी करके किसी को कुछ नहीं बोलूंगी पर फैजान ने जहां पर लड़की की शादी पक्की हुई थी उसके होने वाले पति को सब कुछ बता दिया और कह दिया की शादी नहीं करना
यह बात युवती के मौसी और मामा को पता लगी तो युवती ने सब बताया जब परिवार वाले हिंदू जागरण मंच के संयोजक कन्नू मिश्रा के पास गए और सहायता मांगी संगठन के लोग 16 मार्च को परिवार से मिले और युवती से पूरी बातचीत की,वही युवती से कहा लड़के को ब्लॉक मत करो ,मोबाइल पर उसे चर्चा करो
व्हाट्सएप पर चर्चा करो और मम्मी की तबीयत खराब है यह बहाना करके उसको इंदौर बुला लो युवती ने वैसा ही किया जैसा संगठन ने बोला
इस प्रकार फैजान आज वाराणसी से बैठकर इंदौर स्टेशन पर उतरा और युवती के कहे अनुसार एमटीएच कंपाउंड अस्पताल में मम्मी को देखने और एडमिट करने आ गया संगठन के लोग वहां मौजूद थे संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया , फिलहाल इस पूरे मामले में गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि पूरे ही मामले में जांच पड़ताल कर युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
