खजराना पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को चोरी के सात मोबाइल के साथ पकड़ा है । वही आरोपी की एक साथी फरार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है । आरोपियों से पूछताछ ने कई खुलाए होने की उम्मीद है ।
वीओ – खजराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रफीक नाम के बदमाश को चोरी के सात मोबाइल के साथ पकड़ा है जिन्हे रफीक ने अपने साथी सलमान खान के साथ मिलकर चुराए थे । फरार आरोपी सलमान लिस्टेट बदमाश है और उस पर चोरी लूट सहित कई मामले दर्ज है ।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी सलमान खान की तलाश में जुटी है । जिसके पकड़े जाने पर कई वारदातो के खुलासे की उम्मीद है ।
