हार्न बजाने पर कटलरी दुकान संचालक पर हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को वर्ग विशेष के युवकों ने कटलरी दुकान संचालक व उसके साथियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। घटना रानीपुरा स्थित नई बागड़ की है।
तीन आरोपितों पर केस दर्ज
पुलिस ने सूर्यांश डेमला निवासी रानीपुरा की शिकायत पर आरोपित शाहिद, सलमान और अजहरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूर्यांश की कटलरी की दुकान है। शाम को साथी विशेष मंधवानी और निखिल प्रियतानी के साथ स्कूटर से गया था। हार्न बजाकर दोस्त को बुला रहा था। आरोपितों ने विरोध किया और तीनों के साथ मारपीट कर दी।

Exit mobile version