डिलीवरी ब्वाय से मारपीट करने वाली हॉस्टल संचालिका और वार्डन पर एफआइआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पलासिया थाना क्षेत्र के गीतानगर के आल इज वेल गर्ल्स हॉस्टल की घटना। आर्डर लेकर गया था डिलीवरी ब्वाय।
इंदौर। हॉटल संचालिका और वार्डन ने डिलीवरी ब्वाय की पिटाई कर दी। वह युवतियों के लिए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आया था। पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। घटना पलासिया थाना क्षेत्र के गीतानगर में आल इज वेल गर्ल्स हॉस्टल की है।
श्रीनाथ रिजेंसी ग्रेटर तिरुपति कालोनी में रहने वाली आशी सिंह ने चिप्स व कोल्ड ड्रिंक आर्डर की थी। रात करीब पौने 12 बजे डिलीवरी ब्वाय गलत पते पर चला गया। हॉस्टल की वार्डन संगीता विस्पुते और संचालिका सुनीता शर्मा, प्रियल शर्मा और अन्य ने उसकी पिटाई कर दी। आशी सिंह व प्राची जैन ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता की।

Exit mobile version