इंदौर क्राइम ब्रांच के द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करते हुए रील्स बनाने वाले बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिसमें पूर्व में भी कई बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है, वही ऐसी ही दो कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने परदेसी पुरा पुलिस के साथ की है, जिसमें क्षेत्र के दो बदमाशों को सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील्स बनाने के मामले में गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने पिस्टल और चाकू बरामद किया है।
दरअसल, अपने दोस्तों और जानने पहचाने वालों के बीच अपने धाक जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील्स बनाने वाले बदमाशों के खिलाफ क्राइम ब्रांच के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में परदेसीपुरा पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही युवक सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील्स बनाकर डाल रहे थे, जिसमें पहली कार्रवाई में मुकुल चौधरी निवासी जनता क्वार्टर को पिस्टल और मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है, तो वही दूसरी कार्रवाई में आदित्य लाखरे निवासी रुस्तम का बगीचा को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों युवक हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रील्स बना रहे थे। वहीं फिलहाल पुलिस ने दोनों ही युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
