इंदौर में पंजाब गैंग के शूटर पकड़ाए पिस्टल, कट्‌टे और कारतूस बरामद, वारदात के लिए आए थे इंदौर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार हुए हैं, आरोपी पंजाब में रहकर कई बड़े अपराध कर चुके हैं। आरोपी के पास से अवैध देशी पिस्तौल सहित कारतूस बरामद हुए हैं, आरोपी इंदौर क्यों आए थे और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वह घूम रहे थे। पुलिस वह तलाश कर रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया की देर रात इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि तीन पंजाब से आए हुए बदमाश अवैध हथियारों के साथ इंदौर में घूम रहे हैं, जब क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो आरोपियों के पास अवैध हथियार बरामद हुए हैं, आरोपी छोटी ग्वालटोली इलाके की एक होटल में ठहरे हुए थे जिनके पास से देसी पिस्तौल और जिंदा राऊंड बरामद हुए हैं, वह इंदौर में क्या किसी वारदात को अंजाम देने आए थे या फिर इंदौर के समीप कहीं से हथियार खरीदने आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है वहीं आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर है और उनके लिए सुपारी लेकर वारदात को भी अंजाम देते हैं.

Exit mobile version