स्नेहलतागंज में चल रहा था आईपीएल सट्टा क्राइम ब्रांच ने दे दी दबिश….

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | स्नेहलतागंज में आईपीएल मैचों पर सट्टा चलाने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। सटोरियों से मोबाइल और लाखों का हिसाब-किताब मिला है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मुखबिर की सूचना पर महालक्ष्मी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 508 में दबिश दी गई। वहां दो सटोरिए राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच चल रहे क्रिकेट मैच के सट्टे की बुकिंग कर रहे थे। इनके नाम राजेन्द्र पिता बालीचंद्र दुबे निवासी शाहगढ़ और अमित पिता सुरेश गुप्ता निवासी दीनदयाल नगर हैं। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Exit mobile version