दुकानों में प्रशासन द्वारा लगाई गई सील को बगैर सक्षम आदेश के खोले जाने पर दो व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 18 अप्रैल 2024
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार इंदौर जिले में गत बुधवार को जिला प्रशासन की टीम द्वारा फटाखा दुकानों एवं अन्य दुकानों द्वारा अग्नि सुरक्षा प्रबंध नहीं करने पर इन्हें सील करने की कार्रवाई की गई थी। एसडीएम श्रीमती कल्याणी पांडे ने बताया कि प्रशासन की टीम द्वारा सील की गई दुकानों का आज पुनः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि घनश्यामदास पिता नानकराम एवं जय प्रकाश पिता सुरेश सुख्यानी की फटाका दुकानों की प्रशासन द्वारा लगाई गई सील को बगैर सक्षम आदेश के खोला गया है, जो विस्फोटक अधिनियम के विरुद्ध एवं शासकीय कार्य में बाधा के रूप में माना जाकर उक्त दोनों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा थाना तेजाजी नगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version