सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए विडियो बनाकर वायरल करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोशल मीडिया पर इन दिनों रील बनाने का चलन जोरो पर है। अब इसका इस्तेमाल बदमाश नेम, फेम और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के जूनी इंदौर से सामने आया है। यहां एक बदमाश ने वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में वह हुक्का पीता नजर आ रहा है। चाकू लहराता है और हथियारों की नुमाइश करने वाले बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है

लोगों में अपनी धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों की नुमाइश करने वाले बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे ही एक बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच टीम को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चाकू लहराते हुए वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर दहशत फैल रहा है। बदमाश माणिकबाग ब्रिज के नीचे चाकू (तड़तड़ी) लेकर खड़ा है, वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने सुजल उर्फ शूटर भाट को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास एक चाकू (तड़तड़ी) बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई कर उसे जूनी इंदौर थाने भेजा है।

Exit mobile version