इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा नकली नोट चलाकर सरकार के अर्थव्यवस्था को बट्टा लगाने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक युवक मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है और लोकल प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट की फैक्ट्री संचालक के सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं फिलहाल पकड़ाये चारों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है…।
पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया द्वारा बताया गया कि पूरे नकली नोट मामले में मास्टरमाइंड दिलीप सिंह हैं और उन्हीं से मुलाकात करने के लिए शाहरुख उर्फ शेर और सिराज को मुलाकात करने के लिए सिद्दीकी अपने साथ दिलीप के पास लेकर पहुंचा था लेकिन मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 90 नोट 500 के जो कि नकली है वह बरामद किए हैं बताया जा रहा है कि शाहरुख ने 20 हजार की कीमत में यह नोट खरीदे थे और सभी खंडवा खरगोन के रहने वाले हैं कहीं ना कहीं अंदेशा है कि खंडवा में ही नकली नोट छापने की फैक्ट्री संचालित हो रही है और यह नोट सरकार की अर्थव्यवस्था को बिगड़ने करने के साथी त्योहारों के सीजन में बाहरी मात्रा में खापने की तैयारी में थे फिलहाल पकड़े चारों ही युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनके इंदौर से जुड़े हुए लिंक की भी तलाश की जा रही है
