सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की सेंट्रल जेल में एक कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में जेल प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक गंभीर बीमारी से ग्रस्त था जिसका इलाज चल रहा था उसी के उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हुई है।

जेल सुपरिंटेंडेंट अलका सोनकर ने बताया कि मृतक कैदी का नाम 29 वर्षीय कमलेश पिता साबूलाल साहू निवासी शिवकुटी अपार्टमेंट काच्छी मोहल्ला है। मृतक हत्या और हत्या के प्रयास में बंद था। 2018 में उसने एक युवती पर 38 बार से अधिक चाकू से वार कर हत्या उसकी कर दी थी। जानकारी अनुसार जिस युवती की हत्या कमलेश ने की थी उससे वह एक तरफा प्यार करता था। मूल रुप से मृतक जिसकी हत्या के जुर्म में जेल में अंडर ट्रायल बंद था उसी के जिले शहडोल का रहने वाले था।

इधर इंदौर जेल सुपरिंटेंडेंट अलका सोनकर ने बताया है कि मृतक कैदी कमलेश क्रॉनिक लिवर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त था तीन दिन पहले जेल में वह जब बीमार हुआ तो उसे उपचार के लिए एम वाय अस्पताल भेजा गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है किसी भी तरह का कोई संदिग्ध मौत नहीं है।

Exit mobile version