सीरियल लूट की घटना का भंवर कुआ पुलिस ने किया खुलासा एक बदमाश गिरफ्तार एक की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की भंवर कुआ पुलिस ने दो शातिर अपराधों का खुलासा किया है जिसमें से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दूसरे बदमाश की तलाश पुलिस कर रही है। आपको बता दे कि गत 1 फरवरी की रात दरमियां भंवर कुवा थाना क्षेत्र में सीरियल लूट की घटनाएं हुई थी जिसे इन्हीं दो आरोपियों ने अंजाम दिया था।

सीरियल लूट की घटना कै इस खुलासे में झोन 4 के एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि गत 1 फरवरी की रात दरमियां सब्जी व्यवसायी के साथ रिंग रोड पिपलिया राव पर लूट हुई थी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस ने मोर्चा संभाला और लगभग घटना स्तर पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जिसके आधार पर बदमाशों के हूलियों की पहचान की गई। हुलिए के आधार पर पुलिस ने अपनी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की लूट का एक आरोपी पिपलिया राव में घूम रहा है। पुलिस ने सुचना मिलते ही अरबाज पिता मोहम्मद निवासी रोशन नगर खजराना इंदौर स्थाई निवासी मोती महल टॉकीज मऊ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सुनियोजित तरीके से एक टीम बनाकर अरबाज़ को गिरफ्तार किया है। अरबाज का एक और सतील अखिल अखिलेश जो की आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ भी कई प्रकरण लूट और हत्या के पूर्व से थानों में दर्ज है। बताया जा रहा है कि अखिल 4 महीने पहले ही हत्या की प्रयास के जुर्म में जेल से जमानत पर गया है पुलिस द्वारा अखिल की भी लगा

Exit mobile version