एमआईजी पुलिस ने शरद साकल्ले की शिकायत पर बलराम उर्फ बल्लू पुत्र मुकेश पटेल निवासी नयापुरा ग्राम अजनोद पर अमानत में खयानत को लेकर केस दर्ज किया है। बलराम ने बताया कि आरोपी उसके साथ कंपनी में काम करता है। वह उसकी एक्टिवा लेकर गया जो वापस नही की। पुलिस अब आरोपी बलराम की तलाश कर रही है।
शरद ने अपनी शिकायत में बताया कि एसआई एसपी एल कंपनी में गार्ड है, उसकी पहचान काम के दौरान सिक्योरिटी गार्ड बलराम से हुई। बलराम ने बताया था कि उसे किराये का कमरा चाहिए। 30 मई 2024 से दोनों साथ में रह रहे थे। 2 जून को बलराम ने पेंट की जेब से चाबी निकाली और एक्टिवा लेकर चले गया। बाद में कॉल कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद वह गाड़ी लेकर नही आया।
