चाकू की नोक पर ऑटो ड्राइवर से मोबाइल लूट:रात 1 बजे घर के नजदीक ही दो बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एक ऑटो ड्राइवर के साथ लूट की वारदात हो गई। वह शनिवार रात में सवारी को लेकर निकला था कि घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है।
तुकोगंज पुलिस ने बताया कि समीर खान निवासी काजी की चाल ने शुभम बिधौने और सागर वर्मा पर केस दर्ज कराया है। समीर ने बताया कि शनिवार रात 1 बजे वह ऑटो चलाने के लिये घर से बाहर आया। मेन रोड पर सोलंकी टेलर्स की दुकान पर पहुंचा तो उसे दोनों आरोपी मिले। शुभम ने चाकू निकाला ओर धमकाते हुए कहने लगा कि मोबाइल दो नही तो जान से मार देंगें। इस दौरान सागर ने हाथ से मोबाइल ले लिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। बाद में ऑटो रिक्शा लेकर घर पहुंचा और भाई अकरम को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में लिया है।

TAGGED:
Exit mobile version