इंदौर में सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आठवें आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है जो की भेष बदलकर विभिन्न स्थानों पर फरारी काट रहा था फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी को इंदौर लेकर पहुंची है…।
दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मैं रहने वाली पीड़ित महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कहीं जा रही थी कि तभी पीड़ित महिला का अपहरण कर उसे खंडहर में ले जाया गया था और फिर वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया पूरे मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया तो वहीं फरार चल रहे आठवें युवक की तलाश को लेकर पुलिस ने तमाम स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की जिसके बाद पुलिस ने गुजरात से आठवें आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को एक खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है
