इंदौर में फिर एक बार बच्चों मे मामूली कहा सुनी और विवाद के कारण दो पक्षों के बड़े-बड़े लोग आमने-सामने हो गए जहाँ डंडे से दोनों ही पक्ष ने एक दूसरों के साथ जमकर मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है पूरा मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों के अनुसार प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है….।
दरअसल पूरा मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र के सिलावटपुरा का है जहां पर बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे और इस दौरान दूसरे पक्ष के बच्चों से कहा सुनी हो गई जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े लोग भी आमने-सामने हो गए पूरे मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है बताया जा रहा है कि हनीफ नामक व्यक्ति ने शिकायत की है तो वही दूसरे पक्ष की और से मोहम्मद वसीम ने शिकायत दर्ज कराई है विवाद के चलते दोनों ही पक्षों के तीन से चार लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार हॉस्पिटल में किया जा रहा है जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कहे अनुसार प्रकरण के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है…।
