इंदौर। निजी मेडिकल कालेज के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। छात्र का किसी से विवाद भी नहीं था। कमरे से सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की मूसाखेड़ी की है। मूलत: खेड़ावत शाजापुर निवासी प्रदीप श्यामलाल पटोदिया इंडेक्स मेडिकल कालेज में पढ़ रहा था। वह मूसाखेड़ी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे संदीप के साथ रहता था। शनिवार को प्रदीप कालेज नहीं गया और कमरे पर ही रुका। संदीप भी सुबह कोचिंग चला गया। शाम को लौटा तो प्रदीप ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला।
