परिवार वालों को मंदिर भेज बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर दे दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • अस्पताल में चल रहा था उपचार, कुछ दिन पहले हुई थी सर्जरी, डाक्टर ने तीन दिन बाद चेकअप के लिए बुलाया था।

इंदौर। निजी बैंक के मैनेजर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका उपचार चल रहा था। सर्जरी भी हो चुकी थी। शनिवार को उन्होंने परिवार के लोगों को खजराना गणेश मंदिर भेजा और खुद ने फांसी लगा ली।हीरानगर थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम अर्पित पुत्र श्रीपथ मिश्रा है। मूलत: सतना निवासी अर्पित फिलहाल हीरानगर क्षेत्र में रह रहे थे। स्वास्थ्य खराब होने पर एक सप्ताह पूर्व सोहागपुर (नर्मदापुरम) से इंदौर लेकर आए थे। वे सोहागपुर बैंक में मैनेजर थे। विजय नगर क्षेत्र के बड़े अस्पताल में उपचार चल रहा था। सर्जरी के बाद डाक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया और कहा कि तीन दिन बाद चेकअप के लिए आना है। शनिवार को अर्पित ने माता-पिता और पत्नी, सास को जिद कर खजराना गणेश मंदिर भेजा और फांसी लगा ली।

Exit mobile version