संस्थानों के माध्यम से अधिवक्तागण कर रहे लोगो को निशुल्क कर्जा मुक्त का कार्य

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वरिष्ठ अधिवक्ता पवन नरवरिया भारतीय और रोहित रायकवार भारतीय कानूनी सहालकर समिति सदस्य है और धार्मिक एकता ट्रस्ट संचालित करते हैं,, इन संस्थानों के माध्यम से ये अधिवक्तागण लोगों को निशुल्क कर्जा मुक्त होने के लिए कार्य कर रहे हैं,,,

वरिष्ठ अधिवक्ता पवन नरवरिया बताते हैं कि सरकार की ग़लत नीतियों के कारण कई लोग क़र्ज़े की दलदल में फँस गए हैं। वे चाहते तो हैं कि उनका क़र्ज़ा उतर जाए परन्तु उनमें से अधिकतर के पास या तो कमाई का कोई साधन नहीं बचा है या कमाई इतनी कम है कि वे क़र्ज़ा उतार पाने में असमर्थ हैं। ऐसे सभी लोग जिनपर किसी भी प्रकार का कोई क़र्ज़ा हैं उन्हें क़र्ज़े से बाहर निकले के लिए निःशुल्क सलाह के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने में मदद करते हैं,,ट अब तय किया गया है कि किसी भी प्रकार उनकी सहायता की जाए, चाहे जनता में से कुछ लोग उनकी मदद के लिए आगे आएँ या सरकार उनके क़र्ज़े को माफ़ कराए ताकि वे फिर से एक नई शुरूआत कर सकें। क़र्ज़े के कारण बहुत से लोगों ने अपनी जान देने की भी कोशिश की है, बहुत से लोग चिंता के कारण बीमार हो रहे हैं। नरवरिया ने अपील की है किकर्ज में फंसे लोग ऐसा कोई भी ग़लत कदम ना उठाएँ, और उनसे निशुल्क मदद प्राप्त करें,,

Exit mobile version