पुरानी मंडी में डेढ़ सौ बिस्तर के अस्पताल का निर्माण कार्य तेज गति से

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुरानी मंडी में डेढ़ सौ बिस्तर के अस्पताल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है! पूर्व विधायक श्रीमती लीना जैन के कार्यकाल में शिवराज सरकार ने इस बड़े अस्पताल की सौगात गंजबासौदा की दी।वर्तमान विधायक हरि सिंह रघुवंशी (बडडा) ने टाइम न्यूज़ से कहा कि जल्द ही अस्पताल का निर्माण पूर्ण होगा और पूरी व्यवस्थाओं के साथ लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए बड़े अस्पताल की मांग काफी दिनों से चल रही थी जो अब पूरी होने जा रही है।

Exit mobile version