शोक पूरा करने के लिए बाईक चुरा कर लूट कि वारदात करने वाले तीन बदमाशों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी कि छह बाईक व लूट किए गए 12 मोबाइल जप्त किए है
बदमाशों ने 24/6/24 कि रात करीब 7:20 बजे, एक युवती के साथ रेडीसन होटल के सर्विस रोड पर लूट कि वारदात कि थी तीनो बदमाश एक बाईक पर बैठकर घटनास्थल पहुंचे थे युवती कि रिपोर्ट पर खजराना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे जिनके आधार पर पुलिस ने अभिषेक उर्फ छोटू उर्फ दाना, पिता गणेश पाटीदार, उम्र 19 साल, निवासी 328 बापू गांधी नगर, थाना लसूडिया, अनुराग उर्फ छोटू, पिता महेश राठौर, उम्र 22 साल, निवासी 183 बापू गांधी नगर, थाना लसूडिया, व महेश उर्फ बेली, पिता सुरेश शर्मा, उम्र 22 साल, निवासी 232 बापू गांधी नगर, को गिरफ्तार किया पूछताछ के दौरान बदमाशों के कब्जे से छह चोरी बाईक व 12 लूटे हुए मोबाइल जप्त हुए है आरोपी ऍबे शोक पूरा करने के लिए लूट कि वारदात करते थे
