पढ़ाई के दौरान हुई थी पहचान, दस सालों से एक-दूसरे के परिचित हैं पीड़िता और आरोपित।
इंदौर। आइटी कंपनी की इंजीनियर ने दोस्त स्वप्नेश पोरवाल निवासी मंदसौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों 10 सालों से एक दूसरे के परिचित हैं। आरोप है कि स्वप्नेश ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और अन्य युवती से सगाई कर ली। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय युवती से पढ़ाई के दौरान दोस्ती हुई थी।
