इंदौर। मल्हारगंज थाना पुलिस ने एक लाख रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपितों ने रिवार्ड पाइंट का झांसा देकर दो बार में रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस के मुताबिक, घटना दलिया पट्टी निवासी जयंत भंडारी के साथ हुई है। आरोपित ने स्वयं को कस्टमर केयर का अधिकारी बताकर बात की और रुपये निकाल लिए।
