शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भपात भी करवाया युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक युवक के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है एक लड़की ने उस पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप किया वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भ भी गिरवा दिया

मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी का नाम मोहम्मद फरहान खान निवासी उत्तर प्रदेश जिला बांदा है वह आजाद नगर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता है क्षेत्र में ही रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसने हवस का शिकार बनाया पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने कच्चा पपीता खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया वही आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था ज़ब पीड़िता की हालत बिगड़ी तो परिवार वालों को पता लगा इसके बाद मामले में प्रकरण दर्ज किया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है

Exit mobile version