रघुवंशी समाज इंदौर ने राम मन्दिर पर लाइव प्राण प्रतिष्ठा में लिया हिस्सा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आखिर वर्षों बाद आज वो दिन आ ही गया जिसका हर हिन्दू सनातनी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। 500 वर्षों की कठिन तपस्या और हजारों कारसेवकों के बलिदान के बाद आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भग्रह में भगवान राम लाल विराजमान होने जा रहें है। अयोध्या में होने वाले भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्री राम के स्वागत में पूरा देश दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर रघुवंशी समाज ने रघुवंशी कालोनी स्थित श्री राम मंदिर में सभी समाज जन ने एक साथ एकत्रित होकर अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में लाइव देखकर हिस्सा लिया । रघुवंशी समाज इस अवसर को महा दीपोत्सव दीपावली की तरह मना रहा है रघुवंशी समाज जनो ने अपने अपने घरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी की व अपने अपने घरों पर दिये भी लगाए व आतिशबाजी भी की व राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात महा प्रसादी का भी वितरण हुआ

Exit mobile version