शादी करवाने का झांसा देकर मकान मालिक ने किराएदार युवती से किया दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गणपति चौराहे पर एक 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता ने थानेपहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमे उसने बताया कि मकान मालिक उसे शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर गया था, जहां एक सुनसान जगह पर आरोपी के द्वारा उसे अपनी हवस का शिकार बनाया गया और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version