इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है इसी कड़ी में इंदौर पुलिस में दो के माध्यम से भी कुछ मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा है तो वहीं पूरे ही मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इंदौर पुलिस लगातार पिछले 5 दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में कुछ मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को मिली थी इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित किया और उसके बाद उनके घर पर पुलिस के द्वारा दबिश देते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है बता दे द्वारकापुरी क्षेत्र में तकरीबन 30 से अधिक आरोपियों के घर पर दबिश देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके घर से ब्राउन शुगर एमडीएम और गांजा बड़ी मात्रा में जप्त किया है तो वहीं पकड़े गए आरोपियों ने शहर के बाहर के कुछ मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों की जानकारी पुलिस को दी है जल्द ही पुलिस की टीम उन जगहों पर दबिश देकर उन आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कर रही है।

Exit mobile version