✓ बदमाश के कब्जे से थाना महू देहात से चुराई हुई 01 मोटर साईकल बरामद ।
✓ओने पोने दामो पर चोरी की हुई दो पहिया वाहन बेचने की फिराक में था बदमाश ।
✓आरोपी नशे का आदि , नशे की लत पुरी करने के लिये करने लगा था फिर से मो.सा.चोरियां ।
क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की 01 व्यक्ति ओने पोने दामो में दो पहिया वाहन बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है , जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर के द्वारा कार्यवाही करते हुए टीम ने उक्त आरोपी को पकडा जिसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम (1) योगेश उर्फ जीतू पंवार पिता प्रभाकर नि, द्वारकापुरी इन्दौर का होना बताया जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया ।
आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी ने 3 दिन पहले महू देहात क्षेत्र से एक डिलक्स मो.सा. न. MP-09- NZ-2243 की चोरी करना बताया , उक्त वाहन के बारे मे पता करने पर थाना महू (देहात ) पर पूर्व से मो.सा. चोरी के अपराध पंजीबद्व होना पाये गये ।आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए मो.सा. चोरी करना शुरु किया था ।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जावेगी जिसमे इसके मददगार व अन्य साथियो के बारे में पता किया जावेगा जिससे की इन्दौर शहर के अन्य थाना क्षेत्र की वाहन चोरियों की वारदाते खुलने की सम्भावना है , आरोपी के विरुद्ध थाना महू (देहात) पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
