गंज बासौदा के प्रतिष्ठित विधालय नवांकुर विद्यापीठ की छात्रा कुमारी रूपाली लोधी आज अपना प्रोजेक्ट लेकर जापान के लिए रवाना हुई। रूपाली लोधी नवांकुर विद्यापीठ के दो शिक्षकों एवं अपने माता-पिता के साथ गंजबासौदा से रवाना हुई। विद्यालय की ओर से सभी को भोपाल से फ्लाइट के द्वारा दिल्ली भेजा गया है। जहां रूपाली लोधी को छोड़कर सभी लोग वापस आएंगे। रूपाली लोधी दिल्ली से अन्य 25 बच्चों के साथ जापान रवाना होगी। भारत के अलावा अन्य देशों के बच्चे भी जापान पहुंचेंगे। रूपाली लोधी में जो प्रोजेक्ट तैयार किया है। वह ओनियन कटर है जो प्याज से उसके फूलों को सुरक्षित रूप से अलग करता है,जिससे किसान की प्याज खराब नहीं होती और फूल अलग हो जाते हैं। दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में इस प्रोजेक्ट को रखा गया था।उसके बाद जापान के लिए सिलेक्ट हुआ। नवांकुर विद्यापीठ के प्रिंसिपल शैलेंद्र दीक्षित द्वारा रूपाली लोधी एवं अन्य सभी लोगों का पुष्प कुछ देकर स्कूल से विदा किया।
